पटना, फरवरी 14 -- संजय गांधी जैविक उद्यान में लंबे समय बाद मगरमच्छ पानी से बाहर निकल आए हैं। सर्दियों के दौरान ये ज्यादातर समय तालाब के भीतर या पानी की सतह के नीचे बिताते थे लेकिन अब मौसम में हल्की गर्माहट आने के साथ ही वे धूप का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार ठंड के दिनों में मगरमच्छ अपने शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए कम सक्रिय रहते हैं और पानी में ही रहते हैं। जैसे ही धूप तेज होती है, वे बाहर आकर धूप सेंकते हैं ताकि शरीर को आवश्यक गर्मी मिल सके। यह उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। मगरमच्छों को बाहर धूप में बैठे देख पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.