पटना, अप्रैल 26 -- लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने पीने के पानी के लिए विशेष कदम उठाए हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर जिले के 17 नगर निकायों और 26 अंचलों में आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, अस्पतालों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, दुकानदारों और अन्य नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। पटना जिले में भू-जलस्तर भी अभी पूरी तरह से सामान्य है। कहीं से भी चापाकल और ट्यूबवेल से पानी छोड़ने की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- छह जगहों पर स्थायी और15 अस्थायी प्याऊ की हुई व्यवस्था शनिवार को डीएम ने बताया कि पटना जिले में कुल 385 स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए गए हैं। इसके अल...