पटना, मार्च 26 -- चैती छठ के दौरान पटना जिले में छह युवक गंगा नदी और तालाब में डूब गए, जिसमें चार की मौत हो गई है। दो अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम दोनों लापता की खोजबीन कर रही है। इधर लोगों की सक्रियता के कारण पटना सिटी के दमराही घाट पर डूब रहे दो युवकों को बचा लिया गया। पटना सिटी, फतुहा और दनियावां में डूबने से चार की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। जिन युवकों को गंगा में डूबने से बचाया गया उनका तत्काल एनएमसीएच में उपचार किया गया। चैती छठ के सुबह अर्घ्य के दौरान पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गंगा स्नान के दौरान तीन युवक नदी की तेज धार में बह गए। जिसमें से दो की मौत हो गयी। जबकि तीसरे युवक का पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने एसडीआरएफ की मदद से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.