पटना, मार्च 25 -- रसोई गैस की कमी को देखते हुए पटना जिले को 4.80 लाख लीटर (कुल 40 टैंकर) किरासन तेल की आपूर्ति होगी। इसके लिए डीएम ने तेल कंपनियों को पत्र लिखा है। पत्र में डीएम ने कहा कि राज्य के विशेष सचिव द्वारा मार्च के कोटे के तहत कुल 41 टैंकर यानी 4 लाख 92 हजार लीटर तेल का आवंटन किया गया है। इनमें 36 हजार लीटर बख्तियारपुर के थोक किरासन डीलर और शेष 4.44 लाख लीटर पटना शहरी क्षेत्र के मीठापुर स्थित थोक किरासन विक्रेता को आपूर्ति करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...