आरा, जून 26 -- आरा, हि.सं.। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के पश्चिम साइड डाउन लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा तापा गांव निवासी स्व. रामाशीष महतो के 41 वर्षीय पुत्र पिंटू महतो के रूप में की गयी है। वह गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पूर्व गांव आये थे। रिश्ते के भांजे महेश कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार की सुबह आरा स्टेशन से ट्रेन द्वारा किसी काम से पटना जा रहे थे। उसी दौरान कुल्हड़िया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर गए। यह भी पढ़ें- पटना जा रहे युवक की ट्रेन से गिर मौत, कोहराम इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके मोबाइल से रेल पुलिस की ओर से फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। तब परिजन रेल थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस...