हाजीपुर, अगस्त 22 -- समस्तीपुर से पटना जा रही कोच बस का ब्रेक महुआ हाजीपुर सड़क के फुलवरिया में फेल हो गया। जिसके कारण बस ने सामने जा रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका अगला शीशा टूट कर बिखर गया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि भगवान का शुक्र था कि ब्रेक होने फेल होने के बावजूद गाड़ी पर सवार करीब 55 यात्री को खरोंच तक नहीं आई और बड़ी घटना टल गई। यह घटना शुक्रवार की देर शाम हुई।

घटना का विवरण बताया गया कि समस्तीपुर से करीब 55 से 60 यात्रियों को लेकर कोच बस पटना के लिए चली थी। इस बीच महुआ से हाजीपुर रोड में पहुंची कि फुलवरिया में उसका ब्रेक फेल हो गया। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस की गति नियंत्रण में आया और उसके खलासी और संवेदक कूद कर...