पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट
वरीय संवाददाता, अगस्त 19 -- राजद के मार्च के कारण शहर में बुधवार को यातायात में बदलाव रहेगा। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जंक्शन से डाकबंगला चौराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील की। एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो व ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी वर्मा रोड से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे। बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ, पुलिस लाइन से बैंक रोड में और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली-टी तक भी ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। आयकर चौराहे से मंदिरी नाले की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा। दानापुर से राजापुर पुल होते हुए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.