पटना जंक्शन से डाकबंगला और आयकर गोलंबर तक ऑटो, ई-रिक्शा नहीं चलेंगे, कई रास्ते आज बंद
वरीय संवाददाता, अगस्त 25 -- बिहार की राजधानी पटना में आज एक बार फिर छात्र अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर सड़क पर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई मार्गों पर आज वाहन नहीं चलेंगे। छात्र संगठनों के मंगलवार को लोक भवन मार्च के मद्देनजर गांधी मैदान और आसपास की सड़कों पर व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर से कोतवाली टी तक ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। कोतवाली, पुलिस लाइन, एक्जीबिशन रोड, अशोक राजपथ और नेहरू पथ सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यातायात डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्रदर्शन की समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन ऑटो/ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। पुलिस लाइन से बैंक रोड में बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ और पुलिस लाइन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.