पटना, अप्रैल 1 -- रेल पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से चोरी के मोबाइल, चांदी के पायल और सिकड़ी बरामद की गई है। गिरोह के सदस्य ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस अधीक्षक रेल पटना अनंत कुमार राय के निर्देश पर 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत बुधवार को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल, चार चांदी के पायल और एक चांदी की सिकड़ी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी कर एक व्यक्ति को सौंपते थे, जो चोरी के सामान को पटना से बाहर ले जाकर बेच देता था। गिरफ्तार बदमाशों में मायकलम मणिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.