पटना जंक्शन पर बक्सर की महिला का मंगलसूत्र उड़ाया
पटना, जुलाई 7 -- ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के गहने व सामान चोरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पटना जंक्शन का है, जहां बक्सर की एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। घटना टाटा-बक्सर एक्सप्रेस से उतरते समय हुई। पीड़िता प्रियंका सिंह की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बक्सर के रामबैरिया निवासी प्रियंका सिंह निजी कार्य से आसनसोल गई थीं। वह सोमवार को गाड़ी संख्या 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस से पटना आ रही थीं। सोमवार रात ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर पहुंची। ट्रेन से उतरते समय भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद उन्हें मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.