पटना, मई 4 -- पटना जंक्शन पर कैपिटल एक्सप्रेस में बदमाशों ने भोजपुर के एक यात्री का बैग चुरा लिया। बैग में गहने, सात हजार रुपये, घड़ी और अन्य कीमती सामान थे। इस संबंध में जीरो एफआईआर प्राप्त होने पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से भोजपुर के चारपोखरी थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार सिलीगुड़ी गए थे। वे सिलीगुड़ी से बीते महीने कैपिटल एक्सप्रेस से भोजपुर (आरा) लौट रहे थे। सफर के दौरान पटना जंक्शन के समीप बदमाशों ने उनका बैग चुरा लिया। बैग में गहने, नकदी, घड़ी और अन्य कीमती सामान थे। चोरी की घटना के बावजूद पीड़ित ने सफर जारी रखी। आरा पहुंचने पर उन्होंने इस संबंध में आरा जीआरपी में जीरो एफआईआर करवाई। तीन मई को जीरो एफआईआर प्राप्त होने पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...