पटना, मार्च 21 -- पटना जंक्शन के करबिगहिया साइड में शनिवार की सुबह 50 वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रेलवे अस्पताल से आते वक्त व्यक्ति चलते-चलते अचानक गिर पड़ा। कुछ देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस मान रही है कि तबीयत बिगड़ने से मौत हुई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। थानेदार ऋतुराज सिंह ने बताया कि शख्स की पहचान की कोशिश की जा रही है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक शख्स रेलवे अस्पताल से पटना जंक्शन के करबिगहिया साइड में पैदल आ रहा था। इसी दौरान अचानक वह जंक्शन के समीप बैठ गया। कुछ देर बाद वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.