कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना और चर्लपल्ली के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित तिथियों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पटना-चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन 9 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को किया जाएगा। वहीं, चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 11 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसके अतिरिक्त चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 13 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का परिचालन कोडरमा जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.