पटना-गया रेलवे ट्रैक पर चोरों ने काटे 25 केवी बिजली के तार, गंगा दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के पहिए थमे
जहानाबाद, जुलाई 9 -- बिहार में पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन से सटे दक्षिण मदारपुर रेलवे गुमटी के पास गुरुवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे अपराधियों के गिरोह ने डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर ओवरहेड लार्ज स्पैन वायर (हाईटेंशन तार) को काट दिया। 25 हजार वोल्ट के तार काटे जाने से इस रेल खंड के डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। झारखंड के विभिन्न स्थानों से अहले सुबह गयाजी जंक्शन से पटना जाने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थम गए। इसके बाद काटे गए तार को बदलकर सिस्टम को दुरुस्त किया गया। फिर सुबह 6 बजे के करीब रेल सेवाएं शुरू हुईं। जहानाबाद शहर के अति व्यस्त इलाके से गुजरी रेलवे की हाईटेंशन बिजली लाइन के वायर काटे जाने की सूचना से अफरातफरी मच गई। जहानाबाद रेल पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.