मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे पांचवें ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड (पश्चिम चंपारण) ने एजी बिहार पटना को रोमांचक मुकाबले में 7-6 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के 19वें मिनट में पटना के जर्सी नंबर 13 राहुल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक पटना की टीम बढ़त बनाए रही। दूसरे हाफ में हरनाटांड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 45वें मिनट में जर्सी नंबर 15 आशिक के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया। पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों ने पहले पांच-पांच गोल किए। इसके बाद सडन डेथ में हरनाटांड के जर्सी नंबर 6 सुशील पटेल ने गोल दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.