पटना, फरवरी 22 -- पटना विश्वविद्यालय :के छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान शिक्षक से मारपीट करने वाले छात्रों ने अब माफी मांगी है। पटना कॉलेज के चार छात्रों ने रविवार को अपना लिखित माफीनामा संबंधित शिक्षक को सौंपा। इसमें छात्रों ने भविष्य में ऐसी किसी तरह की घटना नहीं करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, शनिवार को साइंस कॉलेज में चुनाव प्रचार करने आए पटना कॉलेज के छात्रों ने अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष शोभन चक्रवर्ती के साथ दुर्व्यवहार किया था। क्लासरूम में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें छात्र शिक्षक के साथ हाथापाई कर रहे हैं। इसके बाद साइंस कॉलेज में बवाल मच गया था। शिक्षक के बचाव में उतरे साइंस कॉलेज के छात्रों की पटना कॉलेज के स्टूडेंट्स से भिड़ंत्त हो गई थी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। यह भी पढ़ें- साइ...