पटना, अप्रैल 11 -- मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत 'सुरक्षित शनिवार' पर शनिवार को पटना कॉलेजिएट स्कूल में विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन हुआ और बाल प्रेरकों का चयन किया गया। मौके पर विद्यालय में जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। हजार्ड हंट गतिविधि से छात्रों को आपदा जोखिमों के प्रति जागरूक किया गया। यूथ और इको क्लब ने ऊर्जा संरक्षण पर निबंध, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई, जिसमें उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। सखी सहायता कार्यक्रम के तहत किशोरियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित चिकित्सक डॉ. जय नारायण दुबे ने साप्ताहिक स्वास्थ्य आयुष क्लिनिक (होमियोपैथिक) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में तरन्नुम जहां, डॉ. राखी कुमारी, डॉ. स्मृति कुमा...