पटना के ADM दिवाकर और सब रजिस्ट्रार बीवी स्वीटी के घर नोटों की गड्डियां, रेड में और क्या मिला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 28 -- बिहार के पटना जिले में तैनात अफसर दंपती के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की। अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) आपूर्ति रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी अवर निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कुमारी स्वीटी के पटना और बेगूसराय स्थित आवास पर सोमवार को एक साथ छापेमारी की गई। रेड में इनके पास से 500-500 रुपये के नोटों की इतना गड्डियां मिलीं कि अधिकारी भी देखकर एक बार चौंक गए। दिवाकर पटना जिले में एडीएम आपूर्ति के पद पर तैनात हैं। वहीं, उनकी पत्नी स्वीटी दानापुर (पटना) की सब रजिस्ट्रार हैं। निगरानी की छापेमारी देर शाम तक जारी रही। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी दंपति के घरों पर छापेमारी में करीब 39 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और निवेश से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं। अभी तक पटना के दानापुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.