पटना के 239 होटल और अस्पताल खतरनाक? लटक सकता है ताला; फायर डिपार्टमेंट से अल्टीमेटम
पटना, जून 5 -- Bihar Top News: बिहार की राजधानी पटना के 239 होटल और निजी अस्पताल सील किए जा सकते हैं। ये ऐसे होटल और अस्पताल हैं, जिन्होंने अग्निशमन विभाग की ओर से दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी आग से बचाव के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं किए हैं। इसमें 161 होटल और 78 अस्पताल शामिल हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से तीसरी और आखिरी बार इन्हें नोटिस भेजा गया है। 15 जून तक यदि अग्निशमन नियमों का अनुपालन नहीं किया गया तो इन्हें सील कर दिया जाएगा। पटना जिले में पिछले साल कुल 462 निजी अस्पतालों की सुरक्षा ऑडिट की गई थी। इनमें 384 अस्पतालों ने अग्निशमन के नियमों के तहत अपने यहां व्यवस्था कर ली है। वहीं 78 ने अपने यहां फायर फाइटिंग सिस्टम को न तो अपडेट किया है न ही आने-जाने वाले रास्तों को व्यवस्थित किया है। कई जगहों पर तो बिजली के जर्जर तार हैं। इसी तरह पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.