हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 26 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार कैबिनेट ने पटना के निवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए 1794.32 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए दानापुर और दीदारगंज में इंटेक वेल और जलशोधन प्लांट(वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाएगा। यहां से 1980 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए राजधानी के सभी 2.18 लाख घरों और 63 जलमीनारों तक पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में कुल 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि पटना की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1794.32 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। इसके ...