हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 25 -- बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। यहां शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगा है। युवक ने पहले शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और होटल में बेहोशी की हालात में युवती को छोड़कर भाग निकला। होश आने पर पीड़िता ने 112 पर कॉल कर मदद मांगी। इस मामले में युवती ने अपने प्रेमी अभिजीत (28) के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, अभिजीत नामक युवक ने 13 मार्च की रात युवती को शास्त्रीनगर स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने उसको शराब पिलाई। आरोप है कि शराब में नशीला पदार्थ मिलाया ग...