पटना के होटल में छात्रा से छेड़खानी से पहले हुई डांस पार्टी, नशे में नाच रही थीं बंगाल-यूपी की लड़कियां
प्रधान संवाददाता, मई 27 -- पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस लॉ कॉलेज रोड स्थित होटल हाईडेन विला में में 22 मई की रात बेगूसराय की रहने वाली एक छात्रा से हुई छेड़छाड़ के मामले में लगातार जांच जारी है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बेगूसराय से पिता संग परीक्षा देने आई छात्रा से छेड़खानी के पहले रात में करीब दो घंटे तक होटल में डांस पार्टी चली थी। जिसमें होटल कर्मियों के साथ-साथ यूपी, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से आई लड़कियां शामिल थीं। पुलिस की माने तो इसमें से ज्यादातर नशे की हालत में थे। डांस पार्टी रात 12.30 बजे खत्म हो गई। इसके बाद होटल का एक कर्मी नशे की हालत में छात्रा के कमरे में घुसा और उसने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। होटल में रात करीब 10.30 से 12.30 के बीच डांस पार्टी हुई थी। बाहर से आई लड़कियां नशे की हालत में थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.