प्रधान संवाददाता, जुलाई 18 -- बिहार की राजधानी पटना के एक बड़े होटल कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर के अपराधियों ने कारोबारी को अपने चंगुल में फंसाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। कारोबारी ने डर के मारे उन्हें 20 लाख रुपये भी दे दिए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एसकेएमसीएच के पास से एक आरोपी के घर से रंगदारी में दिए गए 20 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शनिवार को बताया कि टीम अभी कार्रवाई कर रही है। पटना के होटल कारोबारी को हनी ट्रैप के जरिए मुजफ्फरपुर के अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उनसे एक करोड़ रुपये रं...