बगहा, जून 13 -- बेतिया, निज संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही अभ्यर्थियों के स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र के लिए चलेगी। लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को मंडल के स्टेशनों से पटना (पाटलिपुत्र) के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। सीपीआरओ हाजीपुर सरस्वती चंद्र ने बताया कि परीक्षा 14 जून 2026 को दो पालियों में हो रही है। समस्तीपुर मंडल क्षेत्राधिकार के परीक्षा केंद्र पश्चिमी चंपारण सहित कई जिला मुख्यालय में निर्धारित किए गए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर, बेतिया ...