पटना, नवम्बर 29 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि: श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुल स्थित एक रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी में डांस के साथ जाम छलकाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस टीम ने रिसोर्ट में छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही पार्टी में अफरातफरी मच गई। छापेमारी के दौरान मौके से तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने नशे में मिली एक महिला नर्तकी और रिसोर्ट मैनेजर समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी महिला नर्तकी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामला श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुल स्थित एक रिसोर्ट का है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात रिसोर्ट में शराब की बिक्री होने की सूचना मिली थी। सत्यापन के बाद कार्रवाई के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सचिवालय के नेतृत्व में एसआ...