कार्यालय संवाददाता, मार्च 18 -- पटना के रिंग रोड का हिस्सा रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच 14.5 किमी में बनने वाली छह लेन सड़क का निर्माण अप्रैल से शुरू होगा। एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों के मुआवजे की बढ़ी राशि मंजूर कर दी है। इससे अब सड़क निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। अगले माह से इस महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू होगा। दरअसल, यह परियोजना पिछले एक साल से जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजे के कारण पेच में फंसा हुआ था। किसान जमीन के लिए तय मुआवजे राशि से दोगुना की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार किसानों और पटना प्रमंडलीय आयुक्त के बीच बातचीत का दौर चला। इसमें अंतिम निर्णय मुआवजे पर 1.75 फीसदी की वृद्धि का हुआ। एनएचआई ने इस वृद्धि पर मुहर लगा दी है। यह भी पढ़ें- बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ बोला-सरकार का...