पटना के मसौढ़ी में सुबह-सुबह हाफ एनकाउंटर, कैश वैन लूट के दूसरे आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
पटना, मई 27 -- Masaurhi Half Encounter: बिहार में अब एक बार फिर लगातार दूसरे दिन हाफ एनकाउंटर हुआ है। मंगलवार को खगड़िया जिले में एक अपराधी को गोली मारने के के बाद बुधवार को राजधानी पटना के मसौढ़ी में पुलिस ने एक अपराधी को लंगड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अजय पासवान नाम के एक नामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। अजय पासवान को पैर में गोली मारी गई है। पुलिस की गोली से जख्मी अजय पासवान को इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पातल में भर्ती कराया गया है। हाफ एनकाउंटर मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव में हुआ है। अजय पासवान के बारे में बताया जा रहा है कि वो कैश वैन से लूट में शामिल रहा है। अजय पासवान मूल रूप से मनेर का रहने वाला बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लूटकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.