पटना के मनेर में पकड़ुआ बियाह, छोटे भाई की साली शादी में गए युवक से जबरन लगवाए सात फेरे; मारपीट
पटना, मई 17 -- पटना मनेर थाना क्षेत्र में एक पकड़ुआ बियाह का मामला सामने आया है। छोटे भाई की साली की शादी में गए एक युवक को पकड़कर जबरन शादी करा दी। युवक के इनकार करने पर युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, मनेर के सुवर्णा गांव निवासी शिवजी साव के पुत्र राकेश उर्फ अरुण साव अपने छोटे भाई कार्तिक की साली की शादी समारोह में अकीलपुर के रामदासचक पतलापुर गांव गया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने अरुण को पकड़ जबरन शादी करा दी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। लेकिन अरुण के परिजनों ने दुल्हन को घर में घुसने से मना कर दिया। युवती पक्ष ने मनेर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पूरा मामला सामने आया। मनेर पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.