संवाद सूत्र, अगस्त 6 -- पटनाा के एक मंदिर में पूजा करने आई नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की गई है। पटना से सट खुसरूपुर प्रखंड के बैकठपुर स्थित श्रीगौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मंदिर में पूजा-पाठ करने आई नाबालिग को अकेला पाकर मंदिर न्यास समिति के मुख्य कर्मचारी उपेन्द्र पंडा उर्फ बोतल पंडा ने छेड़खानी की। उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद वारदात इधर मंदिर की पवित्रता और गरिमा को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। यह पूरी घिनौनी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कैमरे के हार्ड डिस्क को कब्जे मे...