पटना के बेढ़ना कांड के बाद मुजफ्फरपुर में अलर्ट, 18 संदिग्ध दबोचे
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर हिप्र। पटना के बेढ़ना में जहरीली शराब पीने से हुई चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद मुजफ्फरपुर में भी जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग व जिला पुलिस की अलग-अलग टीम ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। इस दौरान सोमवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें पीने और बेचने वाले दोनों शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शराब माफिया के खिलाफ नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जिले से जुड़ने वाले सभी सीमावर्ती चेकपोस्टों पर सघन वाहन जांच और तलाशी ली जा रही है। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है। माफिया के पूरे सिंडिकेट तक पहुंचने के लिए एफए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.