पटना, अगस्त 8 -- बिहार के प्रतिष्ठित बीएन कॉलेज हॉस्टल के एक भवन से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। शराब जर्जर भवन में छुपाकर रखी गई थी। वहां से शराब की 1786 बोतल जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 4.30 लाख रुपये है। हालांकि कोई शराब तस्कर पकड़ा नहीं जा सका। मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई से हड़कं मच गया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया था। मद्य निषेध विभाग की टीम तस्कर की तलाश में छापेमारी कर रही है। विभाग के वरीय अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि बीएन कॉलेज के हॉस्टल में तस्करी के लिए लाई गई शराब की खेप रखी गई है। इसकी जानकारी के बाद शुक्रवार की शाम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की टीम ने वहां छापा मारा। हॉस्टल के समीप खाली पड़े भ...