पटना, दिसम्बर 21 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने पर बवाल हो गया। यहां पतसा गांव स्थित नीलकंठ मांझी टोले में शनिवार की अल सुबह ड्यूटी में तैनात महिला कर्मी का वीडियो बनाने के दौरान महिला पुलिस कर्मी के द्वारा विरोध पर डायल-112 की जीप पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। हालांकि, घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस ने पथराव मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सुधीर मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम सूचना पर वहां पहुंची थी। मांझी टोले के पास महिला पुलिसकर्मी का असामाजिक तत्वों के द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाया जाने लगा। जिसका महिला कर्मी सहित अधिकारियों ने विरोध किया। इसी क्रम में पथराव हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.