पटना, फरवरी 1 -- बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियो से भरी ऑटो को एक ट्रक ने उड़ा दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी लोग भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य मनेर में उर्स मेला घूमने गए थे। सुबह के वक्त सभी एक ऑटो से वापस लौट रहे थे। तब ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में मौसम ने ली करवट, अगले 48 घंटे में बारिश, आज कई जगहों पर कोहरे का अलर्ट सुबह-सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। बताया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.