पटना के बाढ़ में मछली और शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, डॉक्टर बोले- जहरीले पेय पदार्थ ने ली जान; खूब बवाल
पटना, अगस्त 31 -- शराबबंदी वाले राज्य बिहार में एक बार फिर शराब पीने के बाद 4 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया है। दरअसल राजधानी पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना सैदपुर टोला में रविवार की दोपहर मछली खाने और शराब पीने के बाद चार युवकों की तबीयत बिगड़ गई। चारों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच लाने के दौरान उनकी मौत हो गई। बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि चारों की स्थिति जहरीले पेय पीने से खराब हुई थी। युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। जहां पार्टी हुई, वहां से पुलिस ने रोटी, मछली और शराब की बोतल बरामद की है। बेढ़ना सैदपुर टोला में रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.