पटना, जनवरी 11 -- पटना के बाढ़ अनुमंडल में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। यहां गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया है। घायल अपराधी का नाम प्रभात कुमार बताया जा रहा है। अपराधी प्रभात कुमार के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर में घायल अपराधी को इलाज के लिए अ्सपताल में भर्ती कराया गया है। अपराधी प्रभात कुमार पर बाढ़ थाने में दो, अथमलगोला थाने में एक केस दर्ज है। बताया जा रहा है कि प्रभात कुमार अथमलगोला थाने के धरपुरा गांव का रहने वाला है। धरपुरा गांव में शनिवार की देर रात यह मुठभेड़ हुई है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि प्रभात कुमार के कुछ अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रभात कुमार पर संगीन केस दर्ज थे। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस लंबे समय से प्रभात कुमार की तलाश में जुटी थी। कहा जा रहा है कि प्रभात कुमार आर्म्स डीलर के तौर पर हथियारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.