पटना, मार्च 17 -- पटना से सटे बाढ़ में पंडारक के दियारा में सोमवार की दोपहर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ में बदमाश धीरज कुमार (30) के पैर में गोली लगी है। एसटीएफ को दियारा में जबरन फसल कटवाने और दो गुटों के जुटने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके से दो राइफल, बंदूक, रिवाल्वर, 59 गोलियां और खोखा बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से जख्मी धीरज समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। धीरज के विरुद्ध कदमकुआं व भदौर थाने में आर्म्स एक्ट जानलेवा हमले आदि के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जख्मी बदमाश को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। धीरज के बाएं पैर के निचले हिस्से में गोली लगी है। अस्पताल कर्मी के अनुसार, गोली आर-पार हो गई है। उधर नाकाबंदी कर रहे कई पुलिसकर्मी उबड़ ...