पटना के फ्लैट में चल रहा था दुबई का सट्टा रैकेट, करोड़ों की ठगी करने वाले 9 ठगों को बिहार पुलिस ने दबोचा
हिंदुस्तान संवाददाता, मई 31 -- Bihar Crime News: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी महा-अभियान में भोजपुर पुलिस को एक बहुत बड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कामयाबी हाथ लगी है। भोजपुर की साइबर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुबई से संचालित होने वाले एक अवैध ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए देश भर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 9 शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। इन सभी अपराधियों को पटना जिले के दानापुर अंतर्गत आरके पुरम स्थित किराए के एक फ्लैट से ऑन-द-स्पॉट सट्टेबाजी और ठगी का पैनल चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।महादेव ऐप का दूसरा वर्जन है 'लोटस बुक' भोजपुर एसपी राज के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई साइबर डीएसपी स्नेह सेतु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.