पटना, अप्रैल 1 -- Patna News: बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पटना से सटे पुनपुन के अलावलपुर गांव के पास सोमवार की रात तीस वर्षीया महिला के साथ तीन बदमाशों ने ऑटों में सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने ही ऑटो भेजकर बेऊर से महिला को खाना बनाने की बात करने के लिए पुनपुन बुलाया था। पीड़िता ने पुनपुन थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपितों में परसाबाजार के चिहुट निवासी बंगाली चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी,अलावलपुर के श्यामबाबू यादव का पुत्र कुणाल उर्फ कुन्दन और मसौढ़ी के संघतपर निवासी भगवान विश्वकर्मा का पुत्र सरदार उर्फ सागर शामिल है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपितों की मेडिकल जांच के लिये पटना भेज दिया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुं...