पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का बवाल, ट्रेन में तोड़फोड़; रेल आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसवाले घायल
पटना, जून 14 -- पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर बवाल हुआ है। यहां ट्रेन के लेट होने के बाद परीक्षा देने जा रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्रों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की है। छात्रों के गुस्से का शिकार रेल आईजी समेत कई पुलिसवाले हो गए हैं। ट्रेन देर होने से आक्रोशित छात्रों ने पत्थरबाजी की है जिसमें रेल आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रविवार को छात्र बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। परीक्षा केंद्र दूर था लिहाजा छात्र ट्रेन के भरोसे ही थे। लेकिन पाटलिपुत्र स्टेशन पर कई ट्रेनें विलंब हो गई। परीक्षा केंद्र की दूरी और ट्रेनों की लेटलतीफी से छात्र उग्र हो गए। स्टेशन पर जमा छात्र ट्रैक पर उतर आए और उन्होंने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.