पटना, अप्रैल 29 -- बिहार की राजधानी पटना में दिव्यांग महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना से सटे दानापुर के नौबतपुर में पीड़िता ने अपने परिजनों को रो-रोकर हैवानियत की कहानी बताई है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक 25 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना ने प्रकाश में आया है। घटना उस समय घटी जब पीड़िता का पति और सास रोज़ की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में महिला अकेली थी और उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए वह पूरी तरह असहाय थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपित ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। रात्रि में जब महिला का पति और सास घर लौटे, तब पीड़िता ने रोते हुए आपबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.