हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 13 -- पटना से सटे दानापुर रेलवे स्टेशन के खगौल गुमटी के समीप मंगलवार तड़के चोरों ने रिले इंटरलाकिंग (आरआरआई) रूम का ताला तोड़कर सिग्नल केबल ही काट दिया। इसके कारण अप एवं डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। कई ट्रेनें घंटों विलंब से पटना पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चोरों के द्वारा केबल क्षतिग्रस्त करते ही सिग्नल बाधित हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। रेलकर्मी आरआरआई रूम की तरफ दौड़े। उन्हें देखते ही चोर केबल (तांबे की स्ट्रीप)लेकर भाग गए। इस तांबे की स्ट्रीप की कीमत 1700 रुपये है। सूचना मिलते ही दानापुर मंडल स्थित सिग्नल एवं तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त किया। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.