पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 13 -- पटना के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल राजीवनगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस में पिछले करीब छह महीने से अनैतिक कार्य होने की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामन, नकद पैसा और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए युवक और युवतियों को राजीवनगर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में ली गई युवतियों में दो उत्तर प्रदेश, एक बंगाल और एक झारखंड की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसएसपी सेल की एसआईयू टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। टीम ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.