पटना के गांवों में पशुओं के लिए भी बनेंगे प्याऊ
पटना, अप्रैल 29 -- पटना जिले के ग्रामीण इलाके में पशुओं के लिए भी प्याऊ बनेंगे। अबतक सिर्फ इंसानों के लिए प्याऊ बनाया जाता था। ये प्याऊ जिला परिषद के माध्यम से ट्रायल के रूप में बनेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्देश दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति गुप्ता ने बताया कि डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने पशुओं के लिए प्याऊ बनाने के सुझाव दिए थे। इसके बाद इसके बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिप अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल ये प्याऊ उन गांवों में ही बनेंगे, जहां पहले से नल-जल योजना संचालित हैं और पहले से टंकी और पाइप से पानी की सप्लाई हो रही है। यह भी पढ़ें- प्रत्येक ग्राम पंचायत के एक तालाब में भरा जाएगा पानी ऐसे गांवों में छायादार जगहों पर एक हौदा जैसा बना उसमें पानी भरा जाएगा। यह सुविधा ऐसे जगहों पर होगी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.