मुख्य संवाददाता, जनवरी 21 -- बिहार राज्य महिला आयोग ने राजधानी पटना में चल रहे तमाम छात्रावासों की विस्तृत जानकारी पटना जिलाधिकारी से मांगी है। इस बाबत महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने पटना के जिलाधिकारी को मंगलवार को एक पत्र लिखा है। पत्र में निजी छात्रावासों से संबंधित कई जानकारी मांगी गई है। डीएम से पटना जिले में निबंधित और अनिबंधित छात्रावासों की संख्या बताने को कहा गया है। साथ ही वहां छात्राओं के रखने के लिए सुरक्षा के कोई मापदंड हैं या नहीं यह भी बताने को कहा गया है। इसके अलावा खाने-पीने और रहने की सुविधाएं की बाबत भी जानकारी मुहैया कराने की बात कही गई है। राजधानी पटना में विभिन्न इलाकों में चल रहे निजी छात्रावास में छात्राएं कितनी सुरक्षित हैं, छात्रावास की स्थिति क्या है। इन तमाम मुद्दों पर डीएम से जानकारी मांगी गई है। आपको बता दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.