कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला में कटिहार जिले के किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जिला कृषि विभाग की पहल पर जिले से कुल 240 किसानों को पटना परिभ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीनतम कृषि यंत्रों और उन्नत प्रभेदों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।मेला में पहुंचे किसानों को तकनीकी पाठशाला कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञों द्वारा खेती की नई पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय, उन्नत बीजों के उपयोग, आधुनिक मशीनों के प्रयोग तथा वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया।मेला परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों पर किसानों ने कृषि के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक यंत्रों को करीब से देखा औ...