पटना की बारात में धांय-धांय, 16 साल के लड़के की गोली लगने से मौत; डीजे की धुन पर हर्ष फायरिंग
पटना, अप्रैल 28 -- पटना की एक बारात में धांय-धांय गोलियां चलीं। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक से निकली गोली ने एक लड़के की जान ले ली। इस वारदात के बाद बारात में हड़कंप मच गया। पटना में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर मंदिर में रविवार की देर रात एक शादी समारोह का जश्न मातम में बदल गया। बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो आरोपितों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार की सुबह ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार डुमरी गांव निवासी रामबाबू की बेटी की शादी रविवार की रात बैकठपुर मंदिर में होनी थी। यहां मंदिर में गांव के ही कुछ लड़के हथियार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.