बेगुसराय, जनवरी 28 -- बरौनी। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज बरौनी में बुधवार से सात दिवसीय राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि चन्द्र कुमार चौधरी, नवल चौधरी, अरविंद चौधरी, फुल कुमार चौधरी, प्रेम कुमार चौधरी बबलू, रणवीर चौधरी बंटी, महेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच आसनसोल व पटना टीम के बीच हुआ। पटना टीम के जर्सी नंबर दस दीपक कुमार ने दोनों गोल 11वें मिनट और 92 वें मिनट पर दागे। दोनों ही टीमों ने शानदार मैच का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.