बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- पटना की चार सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज के चिह्नित स्थलों का किया निरीक्षण डीएम ने कहा, टीम से सहमति मिलने के बाद जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया होगी पूरी पचना, जखौर, मटोखर और कारे में कॉलेज खोलने के लिए की गयी जमीन चिह्नित फोटो 06 शेखपुरा 01 - अपने कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी देते डीएम शेखर आनंद व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना से आयी चार सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए चिन्हित चार स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम शेखर आनंद ने बताया कि टीम द्वारा पचना, जखौर, मटोखर और कारे गांव में चयनित जमीन का जायजा लिया गया। टीम जिस स्थल का चयन करेगी, वहीं पर मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम लखीन्द्र पासवान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय विद्यालय के सं...