औरंगाबाद, मार्च 19 -- हसपुरा प्रखंड के सोनबरसा गांव के राजकीय मध्य विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं को गुरुवार को परिभ्रमण पर रवाना किया गया। पूर्व मुखिया संतोष शर्मा और वार्ड सदस्य उपेंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं को पटना में चिड़ियाघर, गोलघर और संग्रहालय का दर्शन कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं जो किताब में पढ़ते हैं, उसे देख कर जानकारी से अवगत होंगे। प्रभारी हेडमास्टर अर्चना कुमारी, सबिता कुमारी, कुंदन कुमार ने कहा कि इससे बच्चों में रचनात्मक शक्ति का विकास, प्रकृति के प्रति प्रेम और पौराणिक धरोहर को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...