बिहारशरीफ, मार्च 13 -- व्यवसायिक सिलेंडर के लिए भटक रहे होटल संचालक राजगीर, निज संवाददाता। व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से राजगीर के पर्यटन उद्योग पर असर पड़ रहा है। होटल व रेस्टूरेंट संचालक सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं। हालांकि, जिन इलाकों में गैस पाइपलाइन की सुविधा है, वहां कुछ हद तक आपूर्ति जारी है। पर्यटन सीजन के बीच गैस की किल्लत ने होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। कई संचालकों ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। कुछ लोग दूसरे स्थानों से गैस की व्यवस्था कर रहे हैं। कई होटलों में कोयले के चूल्हे भी तैयार कर लिए हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी होटल या रेस्टूरेंट को बंद नहीं करना पड़ा है। होटल संचालक प्रमोद कुमार, मनोज कुमार गोयनका, नीरज कुमार, संतोष कुमार, अरुण कुमार ओझा, राजेश कुमार, निर्मल पात्रा आदि ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.